Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : वाईजैग में आज इंडिया-आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन डे आज...

स्पोर्ट्स : वाईजैग में आज इंडिया-आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन डे आज ,मैच पर रहेगा बारिश का साया

आपणी हथाई न्यूज,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वन डे मैच की सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर को विशाखापटनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया मुंबई में 5 विकेट से जीत चुकी है। आज के मैच के लिए टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध रहेंगे। पिछले दस सालों से वाईजैग में टीम इंडिया एक भी मैच नही हारी है, इसलिए टीम इंडिया के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है। आज के मैच में ओवर कास्ट कंडीशन रहेगी,बारिश मैच में खलल डाल सकती है। वर्ल्डकप साल होने के कारण टीम इंडिया अंतिम इलेवन में कुछ फेरबदल भी कर सकती है। मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर