Homeखटाखट स्टोरीSports: मोहाली टेस्ट में श्रीलंका की आधी टीम पैवेलियन लौटी...लंका अब भी...

Sports: मोहाली टेस्ट में श्रीलंका की आधी टीम पैवेलियन लौटी…लंका अब भी भारत से 400 प्लस रन पीछे

आपणी हथाई न्यूज़, भारत और श्रीलंका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में अब तक 161 रन 5 विकेट खोकर बना लिए है। भारत ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट 574 रनों पर घोषित की थी। भारत से अब भी श्रीलंका करीब सवा चार सौ रनों से पीछे है। भारत की ओर से पहली पारी में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175 रन बनाए थे। भारत की ओर से अश्विन ने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को आउट किया है। बुमराह को आज दिन की पहली सफलता मिली,बुमराह भी दो विकेट चटका चुके है। भारत श्रीलंका को फॉलो ऑन देकर मोहाली टेस्ट पारी के अंतर से जीतने की पूरी कोशिश करेगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर