

आपणी हथाई न्यूज, भारत के महानतम बल्लेबाज और पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर जो वर्ल्ड क्रिकेट में बरसों से दिग्गज कमेंटटेटर भी है, सनी ने परसों हुए भारत -पाक मैच के पोस्ट मैच कमेंट्री में कुछ ऐसा कह दिया जिस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
सुनील गावस्कर ने भारत की जीत के बाद टीवी ब्रॉडकास्टिंग शो में अजय जड़ेजा,इरफ़ान पठान,वीरेंद्र सहवाग के सामने कहा कि 1960 से वह पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और उनके खेल को बारीकी से देख रहें है। गावस्कर ने कहा पहली बार मुझे भारत के सामने खेली पाकिस्तान की टीम मुझे बिल्कुल पोपटवाड़ी टीम की तरह लगी।
गावस्कर की इस टिप्पणी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहें है। गावस्कर की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान लेजेंड वसीम अकरम ने भी कहा कि पाकिस्तान की टीम टी टवेंटी मैच में 10 ओवर से ज्यादा का खेल डॉट बॉल में निकाल गईं, इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान बैटर को कुलदीप -अक्षर पटेल की बॉल समझ ही नहीं आ रही थी।
पोपटवाड़ी शब्द का शाब्दिक अर्थ तो गावस्कर ही बता सकते है बाकी यह शब्द मुंबईया आम बोली का लगता है।
मनोज रतन व्यास


