Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : अहमदाबाद टेस्ट का पूरा दिन टीम इंडिया के नाम ,...

स्पोर्ट्स : अहमदाबाद टेस्ट का पूरा दिन टीम इंडिया के नाम , वेस्ट इंडीज पहले टेस्ट में दिखी भारी दबाव में

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहें पहले टेस्ट का पहला दिन पूरा टीम इंडिया के नाम रहा। कल के तीनों सेशन में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज टीम को दबाव में रखा। वेस्ट इंडीज ने कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। वेस्ट इंडीज की पहली पारी दूसरे टी सेशन की समाप्ति तक ही महज 162 रनों पर ऑल आउट हो गईं। भारत की ऒर से सिराज ने 4, बुमराह ने 3, कुलदीप ने 2 और सुंदर ने एक विकेट लिया।

 

कल का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर दो विकेट खोकर 121 रन था। के एल राहुल फिफ्टी बनाकर कप्तान गिल के साथ नाबाद क्रीज पर बने हुए है। साईं सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हो गए और जायसवाल भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए,जायसवाल ने 36 रन बनाए। भारत वेस्ट इंडीज के स्कोर से 41 रन पीछे है, कल मैच का दूसरा दिन है। भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर कर बड़ी लीड पाकर वेस्ट इंडीज को दूसरी पारी को जल्द आउट कर टेस्ट के चौथे दिन तक मैच जीतने का पूरा प्रयास करेगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर