Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का ही...

स्पोर्ट्स : दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का ही दिखा दबदबा, जायसवाल के बाद कप्तान गिल ने भी लगाया शतक

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया का ही दबदबा बना रहा। पहले दिन के 318 रन की पारी को टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 518 तक ले गईं और फिर कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी।

यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक बनाने से चूक गए, यशस्वी 175 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान गिल 129 रन बनाकर नाबाद रहें, विकेट कीपर ध्रुव जुरेल 44 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 43 रन बनाए।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्ट इंडीज ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए थे, वेस्ट इंडीज अभी भी भारत के स्कोर से 378 रन पीछे है। कल टेस्ट का तीसरा दिन है, दिल्ली टेस्ट को टीम इंडिया ही जीतेगी, देखना होगा कि मैच तीसरे दिन ही खत्म होता है या चौथे दिन तक जाता है। वेस्ट इंडीज के 3 विकेट कल जड़ेजा ने लिए और एक विकेट कुलदीप यादव ने लिया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर