Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : टीम इंडिया ने दिया वेस्ट इंडीज को फॉलो ऑन, लेकिन...

स्पोर्ट्स : टीम इंडिया ने दिया वेस्ट इंडीज को फॉलो ऑन, लेकिन फॉलो ऑन के बाद वेस्ट इंडीज ने दिखाया बेहतरीन खेल

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन वेस्ट इंडीज की टीम ने फॉलो ऑन फेस करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बेहतरीन खेल दिखाया। कल इतवार को भारत ने वेस्ट इंडीज की पहली पारी को 248 रनों पर समेट दिया, कुलदीप यादव को 5 विकेट मिले।

 

भारत ने पहली पारी में 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत को वेस्ट इंडीज पर पहली पारी के आधार पर 270 रनों की लीड मिली। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्ट इंडीज को फॉलो ऑन देकर फिर से बैटिंग के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वेस्ट इंडीज ने दूसरी पारी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 विकेट खोकर 173 रन बना लिए है।

 

वेस्ट इंडीज के कैम्पबेल 87 और शाई होप 66 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है।अभी भी वेस्ट इंडीज भारत के स्कोर से 97 रन पीछे है।वेस्ट इंडीज के पास अभी भी 8 विकेट हाथ में है, इसलिए भारत यह टेस्ट जीतेगा तो जरूर, लेकिन पारी के अंतर से जीत शायद ही नसीब हो। कल मैच के चौथे दिन भारत जल्द से जल्द वेस्ट इंडीज की दूसरी पारी को आउट कर दिल्ली टेस्ट जीतने का पूरा प्रयास करेगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर