

आपणी हथाई न्यूज, आज एशिया कप के लिए भारत की क्रिकेट टीम का चयन होना है, वही पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आश्चर्यजनक रूप से पाकिस्तान क्रिकेट चयन समिति ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान के दो पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल ही नहीं किया है।
बाबर और रिजवान बरसों से पाकिस्तान की बैटिंग लाइन की मैन स्ट्रेंथ रहें है और अब दोनों स्टार खिलाड़ियों को खराब परफॉरमेंस के कारण बाहर कर दिया गया है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते है, अगर पाकिस्तान अंतिम चार तक जगह बना पाए तो, अन्यथा एक मैच तो 14 सितंबर को तो होना शेड्यूल के हिसाब से तय ही है।
मनोज रतन व्यास


