स्पोर्ट्स: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ तिरंगे में वीडियो हो रहा वायरल,वजह सुनकर मन होगा खुश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ तिरंगे...

स्पोर्ट्स: इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ तिरंगे में वीडियो हो रहा वायरल,वजह सुनकर मन होगा खुश

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी एथलीट को भारत के तिरंगे के साथ खड़ा देखा जा सकता है। असल मे इस पाकिस्तानी एथलीट का नाम अरशद नदीम है। नदीम पाकिस्तान के जेवलिन खिलाड़ी है। वीडियो में नदीम के साथ भारत के स्टार एथलीट खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी दिखाई दे रहे है।

- Advertisement -Ads

 

कल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था और पाकिस्तान के नदीम ने सिल्वर मेडल जीता था। फोटो सेशन के दौरान नीरज के पास तिरंगा झंडा था,ब्रॉन्ज मेडल विजेता चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी याकूब के पास भी अपने देश का झंडा था लेकिन नदीम के पास पाकिस्तान का झंडा नही था तभी भारत के नीरज चोपड़ा ने नदीम को आवाज लगाकर साथ में फोटो खिंचवाने का आग्रह किया और नदीम भी नीरज के आग्रह को टाल न पाए और यूं ही नदीम का तिरंगे के साथ वीडियो और फोटो वायरल हो गया। वैसे नदीम और नीरज चोपड़ा हर साल कम से कम तीन चार बार आमने-सामने प्रतिस्पर्धा में होते है, लेकिन ऑफ द फील्ड दोनों अच्छे दोस्त है। यह बात स्वयं नीरज चोपड़ा सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर