Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : सुनीता विलियम्स का समंदर में डॉल्फिन समूह ने स्वागत किया,...

देश-दुनिया : सुनीता विलियम्स का समंदर में डॉल्फिन समूह ने स्वागत किया, धरती पर लौटने के बाद भी सुनीता इस वजह से अपने घर नहीं जा सकेगी

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने तीन साथियों के साथ आज तड़के लगभग साढ़े तीन बजे धरती पर पहुंच गई है। सुनीता की धरती पर वापसी 9 महीने 14 दिनों के बाद हुई है, जबकि उनका मिशन अंतरिक्ष में महज 8 दिनों तक रहने का था।सुनीता का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर लैंड हुआ,लैंडिंग के वक़्त स्पेस कैप्सूल का स्वागत समंदर में डॉल्फिन के एक समूह ने किया। 17 घंटे की लम्बी सेफ लैंडिंग के बाद भी सुनीता विलियम्स अपने घर नहीं जा सकेगी।

 

स्पेस में इतने दिनों तक रहने के कारण सुनीता को धरती के वातावरण के अनुकूल होने में करीब दो महीने का समय लगेगा, इसलिए सुनीता को अपने स्पेस साथियों के साथ अमेरिका के हयुस्टन शहर के पुनर्वास केंद्र में 45 दिनों तक एक्सपर्ट की निगाहों में रखा जाएगा, केंद्र से पूर्ण फिट होने का प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही सुनीता अपने घर जा सकेगी।

मनोज रतन व्यास



ताजा खबर