


आपणी हथाई न्यूज, जेन-जी ( Zen-G) के विद्रोह के बाद नेपाल को नई प्रधानमंत्री मिल गईं है। शुक्रवार की देर रात को 73 साल की सुशीला कार्की ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। सुशीला कार्की का भारत से भी निकट का संबंध रहा है। सुशीला कार्की नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रही है।

1952 में जन्मी सुशीला कार्की सात भाई -बहनों में सबसे बड़ी है, सुशीला का परिवार खेती से जुड़ा रहा है। 2016-17 के बीच जब सुशीला मुख्य न्यायधीश थी, तब उनकी बेंच ने करप्शन के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कई ऐतिहासिक फैसले दिए थे।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सुशीला कार्की के सख्त एक्शन से मिली लोकप्रियता के कारण ही सुशीला कार्की को नेपाल का अंतरिम पीएम बनाया गया है। सुशीला कार्की ने भारत की बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है।
सुशीला कार्की के साथ फिलहाल कोई मंत्री ने शपथ नहीं ली है और अगले 6 महीने के भीतर नेपाल में चुनाव करवाने की भी घोषणा की गईं है।
मनोज रतन व्यास


