

आपणी हथाई न्यूज, सूत्रों की खबर सच साबित हुई और टीम इंडिया की टी टवेंटी टीम में न केवल शुभमन गिल की वापसी हुई बल्कि गिल को एशिया कप के घोषित की गईं टीम का उप कप्तान भी बनाया गया है। अक्षर पटेल की जगह टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अब वाइस कप्तान होंगे और सूर्य कुमार यादव को टी टवेंटी टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेट कीपर के रूप में लिया गया है।अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह,तिलक वर्मा बैटर होंगे।
हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल और शिवम दुबे को आलराउंडर की भूमिका के लिए गया है। बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तीन पेसर लिए गए है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवती स्पिनर शामिल किए गए है। जायसवाल जैसे खिलाड़ी को रिजर्व रखा गया है, सिराज को आराम दिया गया है।
प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर,रियान पराग को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में लिया गया है। श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम के बाद टी टवेंटी टीम में भी जगह नहीं मिली है।
मनोज रतन व्यास


