Homeखटाखट स्टोरीSports : एशिया कप में टीम इंडिया सुपर 4 में,कोहली-सूर्या की साझेदारी...

Sports : एशिया कप में टीम इंडिया सुपर 4 में,कोहली-सूर्या की साझेदारी से टीम इंडिया की हुई जीत

आपणी हथाई न्यूज,कल एशिया कप में भारत ने हांगकांग को 40 रनो से हराकर सुपर 4 में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर कुल 192 रन बनाए। कल अरसे बाद विराट कोहली का बल्ला भी बोला,कोहली ने नाबाद 44 गेंदों पर 59 रन बनाए। कोहली से भी ज्यादा विस्फोटक पारी सूर्यकुमार यादव ने खेली। यादव ने सिर्फ 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 152 रन ही बना पाई। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने लगभग 6 महीनों के बाद अर्धशतक कल के मैच में जड़ा। कोहली के फॉर्म में लौटने से टीम इंडिया का मैनेजमेंट और कोच राहुल द्रविड़ काफी संतुष्ट है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर