


आपणी हथाई न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावत कर नया राजनीतिक मंच लॉन्च कर दिया है। कथित प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण RJD चीफ लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था।
तेज प्रताप दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। RJD को लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी चला रहें है और वही बिहार में विपक्ष का मुख्यमंत्री चेहरा है।तेजप्रताप यादव ने अपने राजनीतिक मंच का नाम टीम तेजप्रताप रखा है, तेजप्रताप ने बिहार की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
इस सीट पर अभी RJD के मुकेश कुमार MLA है, जबकि तेज प्रताप हसनपुर सीट से विधायक है। तेज प्रताप ने जीती हुई सीट छोड़कर RJD MLA की सीट पर अपनी दावेदारी ठोककर लालू यादव की मुश्किलें और भी बढ़ा दी है।
मनोज रतन व्यास


