

आपणी हथाई न्यूज, तेंदुलकर एंडरसन सीरीज के पांचवे टेस्ट मुकाबले के अंतिम दिन 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को 6 रनों से मैच हराकर अंतिम टेस्ट मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है।
इससे पहले आज मैदान में उतरी इंग्लैंड टीम को जीत के लिए महज 35 रन चाहिए थे लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा कि धारदार गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज परेशान नजर आये और शुरुआती ओवरों में ही 3 विकेट गंवा दिए।
इसके बाद चोटिल वॉक्स भी टूटे हाथ के साथ मैदान पर उतरे लेकिन भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंग्रेज बल्लेबाजों को विजयी न होने दिया। अंततः भारत ने पांचवे दिन 5 वें मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है।


