Homeखटाखट स्टोरीदेश : जगन्नाथ रथयात्रा में मची चीख-पुकार, भगदड़ में 3 की हुई...

देश : जगन्नाथ रथयात्रा में मची चीख-पुकार, भगदड़ में 3 की हुई मौत, कई गंभीर घायल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, रविवार की तड़के 4.30 बजे ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई जिसके चलते हादसा हो गया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा हुए थे।इसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पुरी के श्रीगुंडिचा मंदिर के पास रविवार को मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए।

 

हादसें में मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल है। मृतकों की पहचान बोलागढ़ की बसंती साहू और बालीपटना के प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। वही दूसरी ओर घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।



ताजा खबर