Homeखटाखट स्टोरीदुनियादारी : 2 महीने से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर लगेगा पूर्णकालिक...

दुनियादारी : 2 महीने से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर लगेगा पूर्णकालिक विराम,तुर्की ने की युद्ध थमने की घोषणा !

आपणी हथाई न्यूज,पिछले 60 दिनों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर पूर्णकालिक विराम लग सकता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी अगले 48 घण्टो में युद्ध विराम की घोषणा कर सकते है। ऐसा दावा तुर्की की ओर से किया गया है। तुर्की की राजधानी इंस्ताबुल में पुतिन और जेलेन्सकी की मुलाकात हो सकती है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा है कि हमे उम्मीद है अगले 48 घण्टो में युद्ध पर विराम लग जाएगा,तुर्की राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों के राष्ट्रपति जल्दी ही मिलकर सारी समस्या को हल कर लेंगे।

तुर्की की सरकार दोनो देशों के साथ लगातार संपर्क में है। इस बीच यूएन महासचिव रूस और यूक्रेन का दौरा कर सकते है। यूएन महासचिव पहले मास्को में पुतिन से भेंट करेंगे और हो सकता है कि वे यूक्रेन का भी दौरा करे, इसलिए आसार बन रहे है कि 60 दिनों से चल रहा युद्ध आखिरकार अगले दो तीन दिनों में थम जाए।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर