आईपीएल 2022 : आईपीएल में नई बनी टीमों का शानदार प्रदर्शन, गुजरात लखनऊ को हराकर पहुंची प्ले ऑफ में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022 : आईपीएल में नई बनी टीमों का शानदार प्रदर्शन, गुजरात...

आईपीएल 2022 : आईपीएल में नई बनी टीमों का शानदार प्रदर्शन, गुजरात लखनऊ को हराकर पहुंची प्ले ऑफ में

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम गुजरात बन गई है। गुजरात आईपीएल की इस सीजन में बनी नई टीम है। कल गुजरात ने लखनऊ को 62 रनो से हरा दिया। गुजरात ने पहले खेलते हुए 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 63 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम सिर्फ 82 रनो पर ही 14वें ओवर में ही ऑल आउट हो गई।

- Advertisement -Ads

लखनऊ की ओर से दीपक हुडा ने अधिकतम 27 रन बनाए। गुजरात के स्पिनर राशिद खान ने लखनऊ के चार खिलाड़ियों को आउट किया। गुजरात के पॉइंट टेबल में 18 अंक है और लखनऊ भी ज्यादा पीछे नही है। दूसरे पायदान पर लखनऊ ही है,लखनऊ के पॉइंट टेबल में 16 अंक है। आईपीएल के इस सीजन में नई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर