Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : टिफनी ट्रंप के जैसलमेर दौरे से फिर वैश्विक चर्चा में...

Rajasthan : टिफनी ट्रंप के जैसलमेर दौरे से फिर वैश्विक चर्चा में राजस्थान ! चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान का जैसलमेर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी टिफनी ट्रम्प Trump अपने पति माइकल बोलूस के साथ निजी यात्रा पर रविवार को जैसलमेर पहुंचने वाली हैं। इस हाई-प्रोफाइल विजिट को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टिफनी ट्रंप और माइकल बूलोस विशेष चार्टर्ड विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। उनके ठहरने की व्यवस्था सूर्यगढ़ होटल में की गई है, जहां वे राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करेंगे। दौरे के दौरान उनके जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, गड़ीसर लेक सहित कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के भ्रमण की संभावना है।

इससे पहले दंपति ने दिल्ली और आगरा का दौरा किया था। नई दिल्ली में उन्होंने स्वामीनारायण अक्षरधाम में दर्शन किए, जबकि आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताज महल की ऐतिहासिक भव्यता को करीब से देखा।

भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रही हैं। होटल परिसर, प्रमुख पर्यटन स्थलों और संभावित यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं वीआईपी मूवमेंट और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की गई है।



ताजा खबर