Homeखटाखट स्टोरीWeather: खत्म हो रहा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव,अब धीरे-धीरे होगी तापमान में...

Weather: खत्म हो रहा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव,अब धीरे-धीरे होगी तापमान में बढ़ोतरी

Ads

आपणी हथाई न्यूज,पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक भागों में बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश शाहपुरा, जयपुर में 45mm दर्ज की गई वही मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा। आज कोटा, भरतपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।आंधी बारिश के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

Ads

ताजा खबर