
आपणी हथाई न्यूज,वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच कोरिया ,रूस और चीन जैसे देशों ने अमेरिका की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।
दूसरी ओर वेनेजुएला में अब 2018 की उपराष्ट्रपति रही डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला देश का अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया है। बरहाल मादुरो और उनकी पत्नी न्यूयॉर्क जेल में है।
ट्रम्प ने दी डेल्सी को चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने द अटलांटिक मैगजीन से बातचीत के दौरान कहा कि अगर जो सही है और उसे नही करेगी तो उन्हें मादुरो से भी बड़ी कीमत चुकानी होगी। वेनेजुएला की सत्ता संभाल रही डेल्सी ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति मादुरो ही रहेंगे और उनका देश अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेगा।
ट्रम्प का 4 देशों को अल्टीमेटम
ट्रम्प ने वेनेजुएला के अलावा 4 अन्य देशों को भी अल्टीमेटम देते हुए कहा कि क्यूबा भी झुकने की तैयार है, मुझे नही लगता वहां कोई कार्रवाई की ज़रूरत पड़ेगी। हमें ग्रीनलैंड भी चाहिए। कोलंबिया एक बीमार व्यक्ति के हाथों में है जो बहुत दिनों तक नही रहेगा। इसके अलावा ट्रम्प ने कहा कि मेक्सिको के साथ भी हमें कुछ करना पड़ेगा।


