Homeखटाखट स्टोरीयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान,अयोध्या में लता मंगेशकर...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान,अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर…

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कल ऐलान करते हुए कहा कि अयोध्या में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में लता मंगेशकर के नाम पर चौराहा बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के इस घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की।

मुंबई में भी लता मंगेशकर के सम्मान में राज्य सरकार ने तय किया है कि मुंबई यूनिवर्सिटी के कालीना केंपस में लता दीदी की याद में म्यूजिक अकादमी की स्थापना की जाएगी। भारत रत्न लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।



ताजा खबर