वायरलनामा :फिर लौट आई लोकसभा चुनावों वाली स्टाइलिश लेडी ऑफिसर, लुक बदला,फिर हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीवायरलनामा :फिर लौट आई लोकसभा चुनावों वाली स्टाइलिश लेडी ऑफिसर, लुक बदला,फिर...

वायरलनामा :फिर लौट आई लोकसभा चुनावों वाली स्टाइलिश लेडी ऑफिसर, लुक बदला,फिर हो रही सोशल मीडिया पर ट्रेंड

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान एक स्टाइलिश महिला पोलिंग ऑफिसर की तस्वारें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में डिजाइनर पीली साड़ी पहने महिला ऑफिसर रीना द्विवेदी ने टीवी और अखबारों की सुर्खियां बटोरी थी। एक बार फिर से उतर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की ड्यूटी के दौरान रीना की फोटो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रीना उतर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। लखनऊ में रहने वाली रीना का नया लुक भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। इस बार रीना ने साड़ी की जगह वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। गॉगल्स लगाए रीना ने कहा कि इस बार उन्होंने अपने लुक में थोड़ा बदलाव किया है। रीना ने कहा कि समय समय पर चेंज होना भी चाहिए। रीना की ड्यूटी उत्तरप्रदेश के मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज बूथ पर लगी है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर