वायरलनामा: पाकिस्तानी लड़की क्यों कर रही मोदी की इतनी तारीफ... जानिए वजह...वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर हुआ वायरल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeखटाखट स्टोरीवायरलनामा: पाकिस्तानी लड़की क्यों कर रही मोदी की इतनी तारीफ... जानिए वजह...वीडियो...

वायरलनामा: पाकिस्तानी लड़की क्यों कर रही मोदी की इतनी तारीफ… जानिए वजह…वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर हुआ वायरल

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, पाकिस्तानी लड़की आसमां शफीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है। आसमां इस वीडियो में यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास की तारीफ कर रही है। आसमां ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है। दरअसल युद्ध में फंसी इस पाकिस्तानी लड़की को इंडियन एम्बेसी ने कीव से सेफली निकालकर अपने देश पाकिस्तान भेजने की पूरी व्यवस्था करवाई थी। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार करीब 18000 से ज्यादा भारतीयों को यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर ला चुकी है। ऐसी भी खबरें आई थी कि पाकिस्तानी स्टूडेंट्स भी तिरंगा हाथ मे लेकर युद्ध वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकल पाए थे और अब पाकिस्तानी लड़की का वीडियो मोदी की तारीफें करता वायरल हो रहा है।

लिंक पर click करे,देखे वीडियो

https://fb.watch/bE7LKnlBLr/
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर