Homeखटाखट स्टोरीWoman's World Cup 2025 : महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत...

Woman’s World Cup 2025 : महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत के साथ शुरुआत, दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड खेल से भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया

आपणी हथाई न्यूज, महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के पहले मैच से ही भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत का ओपनिंग मैच गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की टीम 211 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 59 रनों से जीत लिया।

 

भारत की ऒर से अमनजीत कौर ने 57,दीप्ति शर्मा ने 53 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट भी लिए और स्नेहा राणा को 2 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच बारिश के कारण बाधित रहा और कई बार रोकना पड़ा। आखिर में मैच 50 की जगह 47 ओवर का किया गया। भारत की महिला टीम की कप्तानी वर्ल्डकप में हरमनप्रीत कौर कर रही है और टीम में स्मृति मंधाना जैसी स्टार खिलाड़ी भी खेल रही है।
मनोज रतन व्यास

 



ताजा खबर