वर्ल्ड कप 2022 : भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान जारी, महिला क्रिकेट टीम ने 107 रन से हराया - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीवर्ल्ड कप 2022 : भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान जारी,...

वर्ल्ड कप 2022 : भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान जारी, महिला क्रिकेट टीम ने 107 रन से हराया

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, आज भारतीय क्रिकेट महिला टीम ने आज न्यूजीलैंड में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को 107 रनों से शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल में हुए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए इसके जवाब में पाकिस्तानी पारी वन 137 रन पर सिमट गई।

- Advertisement -Ads

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मिताली राज की कप्तानी में पाकिस्तान को 107 रनों से हराया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक पाकिस्तान टीम के खिलाफ कुल 11 मुकाबले खेले हैं यह सारे मुकाबले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता इसके अलावा वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम अब तक चार बार आमने-सामने हुई है जिसमें हर बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को धूल चटाई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर