बड़ी खबर: रिश्वत में अस्मत मांगने वाले पूर्व आरपीएस कैलाश बोहरा की जमानत याचिका हुई खारिज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर: रिश्वत में अस्मत मांगने वाले पूर्व आरपीएस कैलाश बोहरा की...

बड़ी खबर: रिश्वत में अस्मत मांगने वाले पूर्व आरपीएस कैलाश बोहरा की जमानत याचिका हुई खारिज

- Advertisement -Ads

जयपुर कमिश्नरेट में महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट में तैनात रहे एसीपी कैलाश बोहरा को भष्ट्रचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने युवती से रेप के प्रयास में 14 मार्च को गिरफ्तार किया था।राजस्थान में यह पहला मामला था जब किसी पुलिस अधिकारी को आर्टिकल 311 (2) का उपयोग करते हुए उसे बर्खास्त किया गया था। रिश्वत में अस्मत मांगने के इस मामले
में बोहरा को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -Ads

आज पूर्व RPS कैलाश बोहरा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पंकज भंडारी की एकलपीठ ने आदेश जारी कर बोहरा की जमानत याचिका खारिज कर दी। कैलाश बोहरा ने दूसरी बार जमानत याचिका दायर की थी जिसे आज खारिज कर दिया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर