Sports: कल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले कोहली-पंत को बीसीसीआई ने भेजा घर....इस वजह से दोनो को दिया गया ब्रेक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीSports: कल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले कोहली-पंत को बीसीसीआई ने...

Sports: कल टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले कोहली-पंत को बीसीसीआई ने भेजा घर….इस वजह से दोनो को दिया गया ब्रेक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी ट्वेंटी दो फिफ्टी लगाने वाले दोनों स्टार खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने आराम देकर घर भेज दिया है। कल कोहली और ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अर्धशतक शतक लगाए थे,लेकिन भारत के व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल और आगामी आईपीएल सीजन को देखते हुए बीसीसीआई ने कोहली और ऋषभ पंत को अल्पकालिक छुट्टी दे दी है। दोनो खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी ट्वेंटी सीरीज का हिस्सा नही होंगे। कोहली और पंत को बीसीसीआई ने 10 दिनों का ब्रेक दिया है। कोहली अब सीधे मोहाली में अपना 100 वां टेस्ट मैच ही खेलेंगे। ऋषभ और कोहली को वेस्टइंडीज सीरीज के पूरी होने से पहले ही आराम दे दिया है और कोहली तो आज सुबह अपने घर दिल्ली भी चले गए है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर