Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : यूनुस की बढ़ रही हिमाकत.. पाक सैन्य अधिकारी को दिए...

देश-दुनिया : यूनुस की बढ़ रही हिमाकत.. पाक सैन्य अधिकारी को दिए तोहफे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश में दिखाया

basic ad

भारत की मदद से वजूद में आनेवाले बांग्लादेश ने एक बार फिर उकसावे वाली हरकत की है। देश के प्रमुख नेता मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी को उपहार में किताब दी है, जिसमें बांग्लादेश का विवादित नक्शा भी शामिल है।

इस नक्शे में बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और अन्य उत्तरपूर्वी राज्यों को ग्रेटर बांग्लादेश के हिस्से के तौर पर दर्शाया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यूनुस ने ये उपहार पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ढाका में दिया। मिर्जा को पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर का उत्तराधिकारी माना जाता है। यूनुस ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर मिर्जा के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

भारत की चिंता

चिकन नेक पर बयानबाजी के बाद यूनुस का पाकिस्तान के जनरल शमशाद मिर्जा को विकृत नक्शा भेंट करने से उभरती हुई गतिशीलता कानन संकेत मिलता है।दरअसल अफगानिस्तान में असफलताओं का सामना कर रही पाकिस्तानी सेना बांग्लादेश के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहती है। जनरल असीम मुनीर के बाद दूसरे नंबर के पद पर आसीन जनरल मिर्जा इसीलिए ढाका का दौरा कर रहे हैं।

भारत-भूटान-चीन त्रि-जंक्शन के पास चीन के बढ़ते सैन्य बुनियादी ढांचे ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। 2017 के डोकलाम गतिरोध ने इस गलियारे की कमजोरी को रेखांकित किया। इससे भारत को अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। इस गलियारे से होकर गुजरने वाली एक रेलवे लाइन का मुख्य आपूर्ति मार्ग के रूप में मौजूद होना एक रणनीतिक चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि शत्रुता की स्थिति में यह निशाना बन सकता है।



ताजा खबर