Homeदेश-दुनियामोदी 2.0 के आखिरी सालों में आएगा पॉपुलेशन कंट्रोल बिल? मोदी केबिनेट...

मोदी 2.0 के आखिरी सालों में आएगा पॉपुलेशन कंट्रोल बिल? मोदी केबिनेट के मंत्री ने किया ऐसा ही दावा

केंद्र की मोदी सरकार निकट भविष्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी ला सकती है। कल छतीसगढ़ में मोदी सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जनसंख्या को काबू में लाने के लिए जल्द कानून आएगा,चिंता न करें। मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर केंद्रीय जल मंत्री प्रह्लाद पटेल प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में कई बड़े फैसले लिए जा रहे है। पटेल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक भी आएगा। पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने 8 साल में जो लक्ष्य रखें थे सब पूरे हुए है,अब जनसंख्या नियंत्रण की बारी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर