


आपणी हथाई न्यूज, कश्मीर घाटी में नापाक मंसूबे पाल रहा जिहादी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आदिल राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग में तैनाती के दौरान अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों को मदद पहुंचाने और हथियार छिपाने के लिए कर रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अस्पताल के लॉकर से एक असॉल्ट राइफल और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने डॉक्टर आदिल से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर हरियाणा के फरीदाबाद में छापेमारी की थी। इस दौरान आदिल के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए हैं। इसमें 300 किलोग्राम RDX, एक AK-47 राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस और अन्य हथियार शामिल हैं।
काजीगुंड निवासी आदिल 24 अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आदिल अपने साथियों के साथ मिलकर श्रीनगर के नौगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर चिपकाने में भी शामिल था। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आदिल को जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से दबोचा। वह कुछ महीनों से अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था और हाल ही में वहां एक महिला डॉक्टर से शादी की थी।


