Homeदेश-दुनियाभारत के सबसे बड़े बैंक ने निकाली बैंक में ऑफिसर बनने की...

भारत के सबसे बड़े बैंक ने निकाली बैंक में ऑफिसर बनने की भर्ती,बैंक पीओ की पूरी डिटेल पढ़िए इस खबर में

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग अफसरों के लिए एक बड़ी भर्ती निकाली है। स्टेट बैंक पीओ के लिए कुल 1673 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर 2022 के बीच मे कर सकते है। फर्स्ट फेज का एग्जाम दिसंबर मध्य में कराया जाएगा। सेंकड फेज का एग्जाम जनवरी या फरवरी 2023 को होगा। मार्च तक फाइनल रिजल्ट भी घोषित हो जाएगा। बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की सैलरी 60 से 70 हजार के बीच है। 21 से 30 वर्ष के बीच के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। कोई भी स्नातक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन की फीस 750 रुपए रखी गई है। अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांग को कोई शुल्क नही देना है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर