Homeदेश-दुनियागजब है नीतीश कुमार,बिना चुनाव लड़े ही दो दशकों से है सीएम,अब...

गजब है नीतीश कुमार,बिना चुनाव लड़े ही दो दशकों से है सीएम,अब दो दशक बाद लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग दो दशकों से बिहार की सत्ता पर काबिज है। जीतनराम मांझी के छोटे से कार्यकाल को छोड़कर बिहार की सत्ता पर नीतीश कुमार का ही कब्जा रहा है। नीतीश कुमार बिहार में आठ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है,लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज तक सीधे जनता ने नही चुना है। नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा का अंतिम बार चुनाव 1985 में लड़ा था,तब से लेकर आठों बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा सदस्य नही विधानपरिषद सदस्य बनकर सीएम बने है। नीतीश कुमार ने 6 लोकसभा चुनाव भी लड़े है। आखिरी बार 2004 में नीतीश कुमार नालंदा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। विधानसभा के हिसाब से देखो तो करीब 40 साल बाद और लोकसभा के हिसाब से देखे तो करीब 20 साल बाद नीतीश कुमार 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। नीतीश कुमार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे है । इसी फूलपुर सीट से पंडित नेहरू भी तीन बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। नीतीश कुमार बिना चुनाव लड़े ही बिहार की सत्ता पर दो दशक से कायम है और आश्चर्य की बात यह भी है कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड संख्या बल के आधार पर बिहार विधानसभा में नम्बर तीन पर है। पहले नम्बर पर आरजेडी और दूसरे स्थान पर बीजेपी है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर