Homeदेश-दुनियापरवेज मुशर्रफ की मौत की खबर निकली अफवाह,मुशर्रफ की हालत बेहद गम्भीर,परिवार...

परवेज मुशर्रफ की मौत की खबर निकली अफवाह,मुशर्रफ की हालत बेहद गम्भीर,परिवार जनों की दुआ करने की अपील

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर अफवाह साबित हुई है। दुबई से मुशर्रफ के परिवार जनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना दी है कि परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद गम्भीर बनी हुई है। परिवार जनों के मुताबिक परवेज मुशर्रफ को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। मुशर्रफ के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक अब उनकी रिकवरी होना बहुत मुश्किल है। परिवार जनों ने कहा है कि अब मुशर्रफ के शुभचिंतक उनके लिए दुआ करें।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर