Homeपॉलिटिकल पाटाBollywood :भारत के साथ मेगा ट्रेड डील के अलावा ब्रिटिश पीएम ने...

Bollywood :भारत के साथ मेगा ट्रेड डील के अलावा ब्रिटिश पीएम ने की यशराज फिल्मस के साथ मेगा डील,यशराज फिल्मस के साथ डील से इंग्लैंड में क्रिएट होंगे हजारों जॉब्स

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर इन दिनों भारत के दौरे पर है, यूके के प्रधानमंत्री भारत के साथ मेगा ट्रेड डील करने के लिए आए है, अपने साथ ब्रिटिश प्रधानमंत्री एक जम्बो प्रतिनिधिमंडल भी साथ लाए है।

इंग्लिश प्रधानमंत्री कल सीधे मुंबई पहुंचे और फिर बॉलीवुड के प्रतिष्ठित फ़िल्म बैनर यशराज फिल्मस के फ़िल्म स्टूडियो का दौरा भी किया, जहां ब्रिटिश प्रधानमंत्री और यशराज फिल्मस के बीच इंग्लैंड में अगले साल तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग की डील फाइनल हुई। डील के फायदे गिनाते हुए इंग्लिश प्रधानमंत्री ने कहा कि इस डील से इंग्लैंड में करीब 3000 जॉब्स क्रिएट होंगे और इस डील से इंग्लैंड की इकोनॉमी को भी फायदा होगा।

डील की घोषणा इंग्लैंड के प्रधानमंत्री और यशराज फिल्मस के CEO अक्षय विधानी ने की और हमेशा की तरह यशराज के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा लाइम लाइट से दूर रहें, आदित्य का ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भेंट का फोटो सार्वजनिक नहीं किया गया।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर