पॉलिटिक्स: बीकानेर में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर बोला खुलकर हमला: पढ़े खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: बीकानेर में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर बोला खुलकर हमला:...

पॉलिटिक्स: बीकानेर में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर बोला खुलकर हमला: पढ़े खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने आज बीकानेर में गहलोत सरकार पर खुलकर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि खाजूवाला की यह घटना सरकार के माथे पर कलंक है लेकिन मुख्यमंत्री, विधायक और मंत्री तक इस मामले में लीपापोती करने में लगे हैं।

- Advertisement -Ads

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज बीकानेर में आयोजित हुए भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। सतीश पूनिया ने राजस्थान में बढ़ते रेप के मामलों पर चिंता जताई। सतीश पूनिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उन पर दिए गए बयान का जवाब दिया। पुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी की अगुवाई में देश का रुतबा बढ़ रहा है। बीकानेर के रविंद्र रंगमंच में आयोजित हुए भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम में बीकानेर के भाजपा नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, नोखा विधायक बिहारी विश्नोई एवं देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर