Rajasthan New Highway: राजस्थान में इन इलाकों को कनेक्ट करेगा 48KM नया हाईवे, 50 करोड़ रुपये आएगी लागत - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeराजस्थानRajasthan New Highway: राजस्थान में इन इलाकों को कनेक्ट करेगा 48KM नया...

Rajasthan New Highway: राजस्थान में इन इलाकों को कनेक्ट करेगा 48KM नया हाईवे, 50 करोड़ रुपये आएगी लागत

- Advertisement -Ads

Rajasthan New Highway: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान के अलवर ज़िले के नीमराणा क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111A सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह हाईवे नीमराणा को हरियाणा सीमा से जोड़ते हुए औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्रों में स्पीड बढ़ाएगा। इस योजना का अनुमानित बजट ₹50 करोड़ है और इसका सीधा लाभ आम नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों को मिलेगा।

- Advertisement -Ads

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि यह नया हाईवे नीमराना से नाघोड़ी, घिलोठ, डाबड़वास, चावण्डी, मांढ़ण, गिगलाना, रायसराना, बिघाना जाट होकर हरियाणा सीमा व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों से जोड़ेगा। प्रस्तावित मार्ग की लंबाई 48 किलोमीटर होगी।

इससे उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और नागरिकों को सुगम तथा सुरक्षित यातायात की सुविधा प्राप्त होगी। परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है ‘सरकारी योजनाओं को सौ प्रतिशत पूरा कराना असली धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय है’ और मैं इसी को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं आने वाली पीढ़ी के लिए लाइब्रेरी एवं खेल के मैदान विषयों पर ग्रामीणों की चिंता होनी चाहिए, इस पर विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया’ और जो ‘फिट है वो हिट है’ का नारा दिया एवं देशभर में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए खेल सांसद उत्सव कराने के लिए प्रोत्साहन दिया।

आने वाली पीढ़ी में इस भावना को बढ़ाने के लिए हम सभी को साथ मिलकर आगे आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर योजनाओं को पूरा करने की सहमति जताई है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर