Homeराजस्थानदस साल के बाद पंचायतीराज विभाग की एलडीसी भर्ती के अभ्यर्थियों को...

दस साल के बाद पंचायतीराज विभाग की एलडीसी भर्ती के अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति,राजस्थान केबिनेट ने किया अनुमोदन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,लगभग 10 साल के बाद पंचायतीराज एलडीसी भर्ती प्रक्रिया को फिर से गति मिलने वाली है। साल 2013 में हुई पंचायतीराज एलडीसी भर्ती के करीब 4000 पदों के लिए नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। 2013 की पंचायतीराज एलडीसी की नियुक्ति प्रक्रिया का अनुमोदन राजस्थान की कैबिनेट ने कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि 4000 पदों के लिए जल्द ही वेटिंग लिस्ट जारी कर 4000 युवाओं को पंचायतीराज विभाग में जल्द नियुक्ति मिल जाएगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर