Homeराजस्थानRajasthan: वैश्विक पटल पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप 'ईको भारत', आर्मेनिया के...

Rajasthan: वैश्विक पटल पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप ‘ईको भारत’, आर्मेनिया के सीसाइड स्टार्टअप समिट के लिए हुआ चयन 

basic ad

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,राजस्थान और देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बेहद गौरवशाली और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। iStart राजस्थान और स्टार्टअप इंडिया (Startup India) में रजिस्टर्ड व देश में रोड सेफ्टी और स्मार्ट मोबिलिटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे प्रमुख टेक-स्टार्टअप ‘ईको भारत’ (www.ecobharat.co) का चयन आर्मेनिया में होने वाले प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट’ (Seaside Startup Summit, Armenia) के लिए हुआ है।

​यह कोई आम चयन नहीं है, बल्कि पूरे भारत से चुने गए टॉप 10 सबसे शानदार और परफॉर्मिंग स्टार्टअप्स की सूची में ‘ईको भारत’ ने अपनी जगह पक्की कर वैश्विक मंच पर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बड़े मुकाम को हासिल करना देश और प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं सम्मानित

​यह पहली बार नहीं है जब ‘ईको भारत’ के विजन को सराहा गया हो। इससे पहले राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भी ‘इनोवेशन डे’ के विशेष अवसर पर ‘इको भारत’ को बेस्ट इनोवेटिव टेक-ड्रिवन स्टार्टअप (Best Innovative Tech-Driven Startup) के रूप में सम्मानित कर चुके हैं। राज्य स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब यह स्टार्टअप वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वैश्विक मंच पर गूंजेंगे सामाजिक सरोकार के मुद्दे

​आर्मेनिया की राजधानी येरेवान (Yerevan) में आगामी 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस इंटरनेशनल समिट में दुनिया भर के दिग्गज इन्वेस्टर्स, टेक एक्सपर्ट्स और इनोवेशन लीडर्स जुटेंगे। इस ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ‘ईको भारत’ की ओर से देश और दुनिया के सबसे संवेदनशील विषयों— रोड सेफ्टी (Road Safety), चाइल्ड सेफ्टी (Child Safety), गर्ल सेफ्टी (Girl Safety) और वीमेन सेफ्टी (Women Safety) जैसे नोबल इनिशिएटिव्स पर विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) दी जाएगी।

24 जुलाई को आर्मेनिया के लिए रवाना होंगे फाउंडर सम्पत सारस्वत बामनवाली

​इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘ईको भारत’ के फाउंडर और सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली आगामी 24 जुलाई को आर्मेनिया के लिए रवाना होंगे।

इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए फाउंडर व सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली ने कहा iStart राजस्थान और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से शुरू हुआ हमारा यह सफर आज इस अंतरराष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचा है, जो हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है। भारत के टॉप 10 परफॉर्मिंग स्टार्टअप्स में शामिल होना हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और सही दिशा का परिणाम है। यह वैश्विक मंच हमारी टीम के मनोबल को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस समिट के परिणाम न सिर्फ ‘ईको भारत’ के लिए बल्कि देश-दुनिया में सुरक्षा और तकनीक के भविष्य के लिए भी बेहद उज्ज्वल और दूरगामी साबित होंगे।

तकनीक से जिंदगियां बचा रहा है ‘ईको भारत

​’ईको भारत’ सिर्फ एक बिजनेस मॉडल नहीं है, बल्कि यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (जैसे ईको टैग और स्मार्ट मोबिलिटी टूल्स) के जरिए सड़कों पर कीमती जिंदगियों को बचाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज को एक सुरक्षित परिवेश देने का एक महा-अभियान है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय जूरी ने इसके विजन और सोशल इंपैक्ट को परखते हुए इसे इस वैश्विक समिट के लिए चुना है।

​इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर के बाद से ही स्टार्टअप जगत, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगियों की ओर से ‘ईको भारत’ की पूरी टीम और संपत सारस्वत बामनवाली को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।



ताजा खबर