

Amit Shah Visit Jaipur: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जयपुर दौरा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 17 जुलाई को अमित शाह जयपुर के दादिया गांव में आयोजित होने वाले सहकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिसके चलते सुरक्षा और आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल दादिया गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के रूट के साथ कार्यक्रम में आने वाले लोगों के रूट की भी तस्दीक की गई।
17 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकार समेलन में शामिल होने जयपुर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 17 जुलाई को जयपुर के दादिया ग्राम में प्रस्तावित सहकार एवं रोजगार उत्सव के मध्यनजर सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। Amit Shah Visit Jaipur


