Homeस्पोर्ट्स66वी जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उदय क्लब के 12 खिलाड़ियों...

66वी जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उदय क्लब के 12 खिलाड़ियों का हुआ चयन

इस महा होने वाली 66 वी जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बीकानेर के उदय क्लब के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 14 नवंबर को अलवर में होने वाली अंडर-19 और 14 नवंबर को ही कोटा में होने होने वाली अंडर-17 चैंपियनशिप में उदय क्लब के 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

66 वी जिला स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उदय क्लब के वरुण नारायण जोशी, पृथ्वीराज व्यास, गोपाल बिस्सा, युवराज पुरोहित, अनिल, अनुराग व्यास, नकुल हर्ष, कान्हा व्यास, शैलेश रंगा, गौरव वासु, तुषार औऱ कार्तिक आचार्य का चयन हुआ है यह सभी खिलाड़ी स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं और उदय क्लब की ओर से खेलते हैं। उदय क्लब के खिलाड़ियों का चयन होने पर क्लब के महेंद्र व्यास, शंकर बोहरा, अमित, लाली बोहरा, पवन, श्याम, नारायण, गोकुल, आशुतोष, मुकेश, महेश बोहरा, सदन, पंकज, उमाशंकर, नरेंद्र नारायण, ब्रह्मदेव यशराज और उमेश ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता जताई।

 



ताजा खबर