

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान की जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स बॉक्सिंग टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नागपुर के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक नागपुर में आयोजित होगी।राज्य के होनहार मुक्केबाज़ इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। टीम का चयन हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। राजस्थान की जूनियर टीम में बीकानेर की माही आचार्य श्री शामिल हैं।
इस अवसर पर नरेन्द्र निर्वाण, धीरेंद्र सिंह और विशाल निर्वाण ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, वहीं कोच विजेंद्र रंगा वं अधिकारियों ने विश्वास जताया कि राजस्थान की टीम इस बार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी।खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


