Sports: बीकानेर की बेटी काव्या स्वामी ने बढ़ाया मान, राजस्थान को दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
HomeबीकानेरSports: बीकानेर की बेटी काव्या स्वामी ने बढ़ाया मान, राजस्थान को दिलाया...

Sports: बीकानेर की बेटी काव्या स्वामी ने बढ़ाया मान, राजस्थान को दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,दिल्ली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राजस्थान की बैडमिंटन बालिका (अंडर-19) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बीकानेर की बेटी काव्या स्वामी की भूमिका बेहद अहम रही, जिनके बेहतरीन खेल ने टीम की सफलता में निर्णायक योगदान दिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में राजस्थान टीम का सामना मेज़बान दिल्ली से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद राजस्थान ने 1-2 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान टीम ने कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में आंध्रप्रदेश को 2-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 2-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

- Advertisement -Ads

जयपुर उप जिला शिक्षाधिकारी (शारीरिक शिक्षा) संतोष राठौड़ ने बताया कि निर्णायक मुकाबलों में जयपुर जिले की स्नेहा लांबा, शेरिल, याशिका, नायशा के साथ-साथ बीकानेर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी काव्या स्वामी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर