Homeस्पोर्ट्सIPL 2023:धोनी की टीम अंक तालिका में पहुंची डबल डिजिट में,चेन्नई से...

IPL 2023:धोनी की टीम अंक तालिका में पहुंची डबल डिजिट में,चेन्नई से खेल रहे रहाणे के प्रदर्शन से क्रिकेट पंडित भी हैरान

आईपीएल की अंक तालिका में डबल डिजिट नम्बर धोनी की टीम सीएसके को मिल गया है। कल कोलकाता में धोनी की टीम ने इस सीजन का पांचवां मैच जीतकर 10 अंक प्राप्त कर लिए। चेन्नई ने कोलकाता को उसी के घर मे 49 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 235 रन बनाए। कोलकाता जवाब में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से कॉन्वे,रहाणे और शिवम दुबे से तेज अर्धशतक लगाए। क्रिकेट विशेषज्ञ धोनी की टीम से टेस्ट क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के खेल से अचरज में है। रहाणे का स्ट्राइक रेट जो पिछले साल तक 100-105 तक ही था वो अब 200 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से इस आईपीएल में खेल रहे है। कल भी रहाणे ने महज 29 गेंदों पर 71 रन नाबाद बनाए। रहाणे के 360 ट्रांसफॉर्मेशन का श्रेय क्रिकेट पंडित महेंद्र सिंह धोनी को दे रहे है। टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे रहाणे के खेल से हर कोई हैरान है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर