Homeस्पोर्ट्सIPL 2023: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान को होम ग्राउंड में...

IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान को होम ग्राउंड में दी पटकनी: पढ़ें खबर

कल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलें गए आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को अपने होमग्राउंड में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।एक समय इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत पक्की लग रही थी लेकिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने बाजी ऐसी पलटी की लखनऊ सुपरजायंट्स ने मैच 10 रनों से अपने नाम कर लिया।

इस मैच के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रभारी रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के साथ मैदान में मौजूद रहे, मैदान में उस वक्त माहौल मोदीमेंय हो गया जब अशोक गहलोत मैदान में प्रवेश कर रहे थे इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने मोदी मोदी के नारे लगाए। मुख्यमंत्री गहलोत भी मोदी मोदी के नारे सुनकर मुस्कुराए और दर्शकों का अभिवादन का आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।



ताजा खबर