Homeस्पोर्ट्सआईपीएल:आईपीएल 2022: नीलामी के पहले दिन तय हुआ KKR का कप्तान...

आईपीएल:आईपीएल 2022: नीलामी के पहले दिन तय हुआ KKR का कप्तान इस कीमत पर खरीदा गया…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, आईपीएल की नीलामी शुरू हो गई है. इस दौरान एक बार फिर से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर पर सभी टीमो ने जमकर बोली लगाई. इस दौरान KKR को सफलता मिली.

श्रेयस अय्यर को KKR टीम ने खरीदा. श्रेयस को 12 करोड़ 25 लाख में खरीदा गया है. श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली की टीम का हिस्सा थे. इस दौरान कप्तानी के रोल के लिए उन्होंने दिल्ली की टीम को छोड़ दिया था. श्रेयस आईपीएल नीलामी के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें दस करोड़ से ज्यादा में खरीद गया है.

बन सकते हैं टीम के कप्तान
कोलकता इस सीजन में अपने नए कप्तान की तलाश कर रही है. ऐसे में श्रेयस अय्यर इस भूमिका को आसानी से निभा सकते है. श्रेयस अय्यर इससे पहले दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम एक बार फाइनल और एक बार प्लेऑफ में पहुंची थी. ऐसे में वो टीम के नए कप्तान बन सकते हैं.



ताजा खबर