क्रिकेट : टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए मैनचेस्टर टेस्ट होगा बेहद महत्वपूर्ण, करो या मरो टेस्ट के लिए ही बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट नहीं करेंगे मिस - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Saturday, March 14, 2026
Homeस्पोर्ट्सक्रिकेट : टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए मैनचेस्टर टेस्ट...

क्रिकेट : टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए मैनचेस्टर टेस्ट होगा बेहद महत्वपूर्ण, करो या मरो टेस्ट के लिए ही बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट नहीं करेंगे मिस

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर -एंडरसन 5 टेस्ट मैच सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 से आगे है, चौथा टेस्ट टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -Ads

 

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत घर में न्यूजीलैंड से और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार चुका है, अगर मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया हारी तो गंभीर के कोच रहते टीम इंडिया लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज हार जाएगी और भारत के इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में हारने से भारत के 2027 में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाना बेहद कठिन हो जाएगा।

 

भारत के लिए मैनचेस्टर टेस्ट करो या मरो वाली कंडीशन का बन गया है, इसलिए ही जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट के बाद कोई आराम नहीं लेकर मैनचेस्टर टेस्ट भी खेलेंगे, ऐसा टीम इंडिया के सूत्र इंगित कर रहें है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर