Homeस्पोर्ट्सSports: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन,दो बॉक्सर...

Sports: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन,दो बॉक्सर ने फाइनल में बनाई जगह

आपणी हथाई Sports न्यूज, रोहतक, हरियाणा में आयोजित छठी अंडर-17 जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के टिकम सिंह (50-52 किलोग्राम भारवर्ग) और अर्जुन (66-70 किलोग्राम भारवर्ग) अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर चुके हैं।

इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के महासचिव व बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण, राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी/जज विशाल निर्वाण व टीम कोच विजेन्द्र रंगा व राजेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाए दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजस्थान के खिलाड़ियों की इस सफलता ने राज्य में मुक्केबाजी को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। आगामी फाइनल मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।



ताजा खबर