Homeस्पोर्ट्सSports :एशिया कप में टीम इंडिया की यह हो सकती है फाइनल...

Sports :एशिया कप में टीम इंडिया की यह हो सकती है फाइनल इलेवन, IPL स्टार्स को करना होगा अपनी बारी का इंतजार

आपणी हथाई Sports न्यूज, एशिया कप के टीम इंडिया दुबई पहुंच कर अभ्यास शुरू कर चुकी है। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेला जाना है। फ़रवरी माह के बाद यह भारत की इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज होगी। सूर्य कुमार यादव टीम इंडिया के टी टवेंटी फॉर्मेट के कप्तान है और शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।
एशिया कप के लिए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्य कुमार यादव इन खिलाड़ियों को लेकर अधिकतर एशिया कप के मैच खेल सकते है। गिल के उपकप्तान होने के कारण उनका हर मैच खेलना तय है, गिल अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्य कुमार और संजू सैमसन खेल सकते है।हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बतौर ऑलराउंडर खेल सकते है। जसप्रीत बुमराह -अर्शदीप सिंह नई गेंद संभाल सकते है,वरुण चक्रवती के साथ कुलदीप यादव स्पिन बॉलिंग का भार संभालेंगे।IPL स्टार्स रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे के साथ हर्षित राणा को भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर