Homeस्पोर्ट्सSports:  7 ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मास्टर उदय...

Sports:  7 ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मास्टर उदय फुटबॉल क्लब ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा 

आपणी हथाई Sports न्यूज,मास्टर उदय फुटबाल क्लब के तत्वाधान में पुष्करणा स्टेडियम में 7 ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मास्टर उदय क्लब व कृष्णा लॉजिस्टिक्स के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया, फर्स्ट हाफ में 0-0 का स्कोर रहा उदय क्लब के गणेश रंगा, देवांश पुरोहित, श्याम कुमार हर्ष का खेल सराहनीय रहा। मिडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया की मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल कल्ला, हिमालय डेंटल क्लिनिक संचालक डॉ‌ पूजा कंवर (समाजसेवी) रूप किशोर व्यास रहे। फाइनल मुकाबले में कृष्णा लॉजिस्टिक टीम ने आत्मघाती गोल होने से उदय क्लब की टीम 1-0 से आगे हो गई वहीं सेकंड हाफ में उदय क्लब के लास्ट मूव पर श्याम हर्ष ने एक और गोल डाल कर अपनी टीम को जीत दिलाई व ट्रॉफी पर कब्जा किया श्रवण व्यास ने बताया की विजेता और उप विजेता की ट्रॉफी स्मृति शेष भगवान दास जी व्यास पुत्र स्मृति शेष पंडित ग्वाल दास जी व्यास जिया भवन परिवार की ओर से दी गई।

फाइनल मुकाबले में कृष्ण लॉजिस्टिक के मनीष स्वामी, लेजार्ड, का खेल शानदार रहा। वरुण जोशी व चंदन बोहरा ने बताया की फाइल मैच के मैन ऑफ़ द मैच के साथ सथ मैन ऑफ द सीरीज श्याम हर्ष को दिया गया। इसके अलावा सभी मैचो मे ऑफ़ द मैच अवार्ड दिया गया।  शिवकुमार जोशी, जुगल राव, cp बोहरा, सुरेश ओझा, श्याम सुंदर जोशी, गजेंद्र, पंकज सुथार, नारायण सुथार अमित व्यास, N I S कोच नारायण बिस्सा, N I S कोच गोकुल जोशी,सिंह, बालमुकुंद पुरोहित, भूपति , सौरभ जोशी, नरेंद्र नारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच की भूमिका सदन पुष्करणा व मंच संचालन नितिन चौधरी, ने किया। क्लब के अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।



ताजा खबर