

आपणी हथाई न्यूज, भारत लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी पांचवे दिन 192 के लक्ष्य से 22 रन पीछे रह गया और इस तरह भारत तेंदुलकर -एंडरसन सीरीज तीसरा टेस्ट हार गया और इंग्लैंड 5 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है।
चौथे दिन के 58 पर चार आउट के बाद आज भी भारत की बैटिंग खराब ही रही।
पंत, सुंदर सस्ते में आउट हो गए, के एल राहुल भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में 8 वें, नौवें और दसवें विकेट के लिए रवींद्र जड़ेजा के साथ नीतीश रेड्डी, बुमराह और सिराज ने खूब संघर्ष किया लेकिन भारत 193 रनों तक नहीं पहुंच सका।
जड़ेजा 181 गेंद खेलकर 61 रन पर नाबाद रहें,लेकिन धीमे खेलने के कारण भारत के हाथ से जीत फिसल गईं। भारत की टीम ने दोनों पारियों में इंग्लिश टीम को अतिरिक्त के रूप में 63 रन दिए, जो टीम इंडिया को बहुत भारी पड़े।
मनोज रतन व्यास


